आँगनवाड़ी भारत में मातृ और शिशु स्वास्थ से जुड़ा एक सरकारी संगठन है। इसमें नवजात से लेकर छह साल तक के बच्चों की स्वास्थ - रक्षा के कार्य किए जाते है। यह कार्यक्रम 1975 में शुरु किया गया था। यह कार्यक्रम गाँवो में आँगनवाड़ी कार्यक्रम की मदद से चलाया जाता है।
रविवार, 13 अक्टूबर 2019
रेपो रेट ( रेपो दर ) क्या है ?
रेपो रेट ( रेपो दर ) :- रेपो रेट रिजर्व बैंक और अन्य बैंको के बीच धनराशि के आदान - प्रदान पर दिये गये ब्याज की दर है। रिजर्व बैंक जब धनराशि देता है,तो वह दर रेपो दर कहलाती है।
और जब रिजर्व बैंक दूसरे बैंको से धनराशि लेता है ,तो उसे रिवर्स रेपो दर कहते है।
और जब रिजर्व बैंक दूसरे बैंको से धनराशि लेता है ,तो उसे रिवर्स रेपो दर कहते है।
भारतीय सेन्सर ( फिल्म प्रमाणन ) बोर्ड
भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भारत सरकार की एक नियामक संस्था है । इसका कार्य फिल्मों ,टेलीविजन कार्यक्रम तथा उनकी प्रचार सामाग्री की समीक्षा करना है। देश के सिनेमाटोग्राफिक एक्ट 1952 के तहत यह संस्था फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देती है।
वर्तमान में इसके अध्यक्ष प्रसून जोशी है।
अधिक सामान्य ज्ञान के लिए हमारी वेबसाइट -
Https://gkbykiranbauddh.blogspot.com
वर्तमान में इसके अध्यक्ष प्रसून जोशी है।
अधिक सामान्य ज्ञान के लिए हमारी वेबसाइट -
Https://gkbykiranbauddh.blogspot.com
रविवार, 25 अगस्त 2019
ਪਂਜਾਬੀ ( पंजाबी वर्णमाला )
ਅ ਆ ਇ ਈ ਉ ਏ ਐ ਓ ਔ
ੳ ੲ ਸ ਹ ਕ ਖ ਗ ਘ
ਚ ਛ ਜ ਝ ਟ ਠ ਡ ਢ ਣ.
ਤ ਥ ਦ ਧ ਨ ਪ ਫ ਭ ਮ
ਯ ਰ ਲ ਵ ੜ
ੳ ੲ ਸ ਹ ਕ ਖ ਗ ਘ
ਚ ਛ ਜ ਝ ਟ ਠ ਡ ਢ ਣ.
ਤ ਥ ਦ ਧ ਨ ਪ ਫ ਭ ਮ
ਯ ਰ ਲ ਵ ੜ
शनिवार, 3 अगस्त 2019
अगस्त 2019 समसामयिकी
- विप्रो के नये अध्यक्ष रिशद प्रेमजी बने। जो विप्रो के पूर्व अध्यक्ष अजीम प्रेमजी के बेटे है।
- पत्रकार रवीश कुमार को 2019 का रैमन मैगसेस अवार्ड ( एशिया का नोबुल पुरस्कार ) से सम्मानित किया गया है।
- ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बनाये गये है।
- भारतीय टेबल टेनिय का नया कोच डेनिस पापिच को नियुक्त किया गया है।
- भारत सरकार का नया गृहसचिव अतानु चक्रवर्ती को बनाया गया है।
हिमा दास का जीवन परिचय
- हिमादास का जन्म 9 जनवरी 2000 को ढिंग शहर के काधुलमारी गाँव ( असम ) में हुआ था।
- उपनाम -- ढिंग एक्सप्रेस और गोल्डल गर्ल ।
- माता -- जोनाली दास तथा पिता -- रणजीत दास
- उपलब्धी -- आईएएएफ वर्ल्ड अंडर -20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है।
- 25 सितम्बर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने हिमा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
- असम सरकार ने हिमा को असम का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
- हिमा ने असम में आई बाढ़ पीढ़ितो के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना आधा वेतन दान कर दिया है।
गुरुवार, 27 जून 2019
संख्या पद्धति परिचय ( गणित )
- प्राकृत संख्याएँ :- वस्तुओ को गिनने के लिए जिन संख्याओ का प्रयोग किया जाता है, उन्हे प्राकृत संख्याएँ कहते है। इन संख्याओं को गणन या गिनने वाली संख्या भी कहते है ।
जैसे - 1,2,3,4,5,6,7,8,9............
- पूर्ण संख्याएँ :- प्राकृत संख्याओं में शून्य ( 0 ) को शामिल करने पर जो संख्याएँ प्राप्त होती है, उन्हे पूर्ण संख्याएँ कहते है ।
जैसे - 0,1,2,3,4,5,6,7,8,9 ........
- पूर्णांक संख्याएँ :- प्राकृत संख्याओं में शून्य और ऋणात्मक संख्याओं को शामिल करने पर जो संख्याएँ प्राप्त होती है, उन्हे पूर्णांक संख्याएँ कहते है ।
जैसे - ........-3, -2 , -1 , 0, 1 , 2, 3....
- सम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित हो जाती है , उन्हें सम संख्याएँ कहते है। अथवा जिन संख्याओ के इकाई के अंक 0, 2,4,6,8 हो ,उन्हे सम संख्याएँ कहते है।
जैसे - 2,4,6,8,10....
- विषम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित नहीं होती, उन्हें विषम संख्याएँ कहते है। अथवा जिन संख्याओ के इकाई का अंक 1, 3, 5, 7, 9 हो ,विषम संख्याएँ कहलाती है।
जैसे - 1,3,5,7,9,11.....
- भाज्य संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो स्वयं और 1 के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से पूर्णतः विभाजित हो ,भाज्य संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - 4,6,8,9,10,12 .....
- अभाज्य संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो स्वयं और 1 के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से विभाजित नही हो, अभाज्य संख्याएँ कहलाती है ।
- 1 एक विशेष संख्या है जो न तो भाज्य है,और न ही अभाज्य संख्या है। सबसे छोटी अभाज्य 2 है ।
- परिमेय संख्याएँ :- वे संख्याएँ जिन्हें p/q या अंश/हर के रूप लिखा जा सके ,परिमेय संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - 3/2,4/5 , √4....
- अपरिमेय संख्याएँ :- वे संख्याएँ जिन्हें p/q या अंश /हर के रूप न लिखा जा सके ,अपरिमेय संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - √2,√3,√5....
अधिक सामान्य ज्ञान तथा करेन्ट अफेयर्स के लिए हमारी
पर जाएँ।
धन्यवाद।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)