रविवार, 13 अक्टूबर 2019

आँगनवाड़ी क्या है ?

आँगनवाड़ी भारत में मातृ और शिशु स्वास्थ से जुड़ा एक सरकारी संगठन है। इसमें नवजात से लेकर छह साल तक के बच्चों की स्वास्थ - रक्षा के कार्य किए जाते है। यह कार्यक्रम 1975 में  शुरु किया गया था। यह कार्यक्रम गाँवो में आँगनवाड़ी कार्यक्रम की मदद से चलाया जाता है।

रेपो रेट ( रेपो दर ) क्या है ?

रेपो रेट ( रेपो दर ) :- रेपो रेट रिजर्व बैंक और अन्य बैंको के बीच धनराशि के आदान - प्रदान पर दिये गये ब्याज की दर है। रिजर्व बैंक जब धनराशि देता है,तो  वह दर रेपो दर कहलाती है।
और जब रिजर्व बैंक दूसरे बैंको से धनराशि लेता है ,तो  उसे रिवर्स रेपो दर कहते है।

भारतीय सेन्सर ( फिल्म प्रमाणन ) बोर्ड

 भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड  भारत सरकार की एक नियामक संस्था है । इसका कार्य फिल्मों ,टेलीविजन कार्यक्रम तथा  उनकी प्रचार  सामाग्री की समीक्षा करना है। देश के सिनेमाटोग्राफिक एक्ट 1952 के तहत यह संस्था फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देती है।

वर्तमान में इसके अध्यक्ष  प्रसून जोशी है।

अधिक सामान्य ज्ञान के लिए हमारी वेबसाइट -
Https://gkbykiranbauddh.blogspot.com