रविवार, 19 अप्रैल 2020

सादृश्यता परीक्षण ( रीजनिंग )

मानसिक योग्यता परीक्षण(सादृश्यता)

प्रश्न=01. जिस प्रकार ‘इंतजार’ का संबंध ‘उबन’ से है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ का संबंध किससे है?
अ) पुस्तक से
ब) स्कूल से
स) पाठ्यक्रम से
द) ज्ञान-वर्धन से
👉(द)
*हल:-* जिस प्रकार ‘इंतजार’ करने पर ‘उबन’ होती है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ ग्रहण करने पर ‘ज्ञान-वर्धन’ होता है।

प्रश्न=02. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*विम्बलडन-ट्राॅफी : टेनिस :: वाकर कप : ?*
अ) गोल्फ
ब) कुश्ती
स) बाॅक्सिंग
द) घुड़दौड़
👉(अ)
*हल-* ‘बिम्बलडन ट्राॅफी’, टेनिस की एक प्रतियोगिता है, उसी प्रकार ‘वाकर कप’, गोल्फ की एक प्रतियोगिता है।

प्रश्न=03. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा ?
*JPLM : NTPQ :: BKLO : ❓*
अ) DOPS
ब) FOPS
स) FOQR
द) FRPS
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार, उसी प्रकार,
J (+4)→ N B (+4)→ F
P (+4)→ T K (+4)→ O
L (+4)→ P L (+4)→ P
M (+4)→ Q O (+4)→ S

प्रश्न=04. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा ?
*25 : 630 :: 10 : ❓*
अ) 105
ब) 47
स) 18
द) 27
👉(अ)
*हल-*
(25 × 25) + 5 = 630
(10 × 10) + 5 = 105.

प्रश्न=05. ‘8’ का ’16P’ से और ‘6’ का ’12L’ से जो संबंध है वही संबंध ’11’ का …………….. से है।
अ) 22 R
ब) 22 K
स) 22 J
द) इनमें से कोई नहीं
👉(द)
*हल-*  8 × 2 = 16 एवं
(अंग्रेज़ी वर्णमाला में P का स्थान 16वां है।)
6 × 2 = 12 एवं L
(अंग्रेजी वर्णमाला में L का स्थान 12वां है।)
अतः 11 × 2 = 22 एवं V
(अंग्रेज़ी वर्णमाला में V का स्थान 22 वां है।)

प्रश्न=06. जिस प्रकार ‘b’ का संबंध ‘doubt’ से है, उसी प्रकार ‘h’ का संबंध किससे है?
अ) house
ब) honest
स) hope
द) inhibit
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार अक्षर ‘b’ का उच्चारण ‘doubt’ शब्द में नहीं किया जाता है।, उसी प्रकार अक्षर ‘h’ का उच्चारण शब्द honest में नहीं किया जाता है।
अतः ? ⇒ honest

प्रश्न=07. जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का संबंध ‘निर्गम’ से है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का संबंध किससे है?
अ) झूठ
ब) विश्वासघात
स) बेईमानी
द) सत्य
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का विपरीत ‘निर्गम’ होता है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का विपरीत ‘विश्वासघात’ होता है।
अतः, ❓ ⇒ विश्वासघात

प्रश्न=08. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘OFTEN : FOTNE’ के समान है?
अ) HEART : TRAHE
ब) OPENS : SNEOP
स) RISKY : IRSYK
द) FIRST : IFRST
👉(स)

प्रश्न=09. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*टका : बांग्लादेश :: लीरा : ❓*
अ) कंबोडिगा
ब) इटली
स) भारत
द) पाकिस्तान
👉(ब)
*हल-* ‘टका’, बंगलादेश की मुद्रा है, उसी प्रकार ‘लीरा’, इटली की मुद्रा है।
अतः, ? ⇒ इटली

प्रश्न=10. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘तमाशा : हँसी’ के समान है ?
अ) घबराहट : निराशा
ब) प्रकार : भेद
स) व्यंग्य : क्रोध
द) डर : बेचैनी
👉(द)
*हल-* तमाशा में हँसी आती है, डर से बेचैनी होती है

प्रश्न=11. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*पायरिया : दाँत :: ट्रकोमा : ❓*
अ) कान
ब) त्वचा
स) नाम
द) आँख
👉(द)
*हल-* ‘पायरिया’, ‘दाँत’ की एक बीमारी है, उसी प्रकार ‘ट्रकोमा’, ‘आँख’ की एक बीमारी है।
अतः, ? ⇒ आँख

प्रश्न=12. दिए गए विकल्पों में से एक शब्द का चयन करें जो समान समूह के अन्तर्गत आता हो:
*Clutch, Brake, Horn, ❓*
अ) Stand
ब) Steering
स) Car
द) Accident
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार Clutch, Brake, Horn किसी गाड़ी के अभिन्न अंग हैं उसी प्रकार Steering गाड़ी का अभिन्न अंग होते है।

📝📝📝📝📝📝📝📝

जैन धर्म से संबंधित तथ्य

जैन धर्म

1. जैन धर्म का उदय का कारण क्या था ?
- ब्राह्मणों के बढ़ते जटिल कर्मकाण्डों की प्रक्रिया के खिलाफ
2. जैन धर्म का उदय कब हुआ ?
- 6ठी शताब्दी ई०पू०
3. जैन धर्म का संस्थापक कौन थे ?
- ऋषभदेव
4. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर एवं प्रवर्तक कौन थे ?
- ऋषभदेव
5. जैन धर्म में कितने तीर्थकर हुए ?
- 24
6. जैन धर्म के 23वें तीर्थकर कौन थे ?
- पाशर्वनाथ
7. पाशर्वनाथ किस राजा के पुत्र थे ?
- अश्वसेन
8. पाशर्वनाथ ने भिक्षुओं को किस रंग का वस्त्र पहनने को कहा ?
- सफ़ेद
9. पाशर्वनाथ का प्रतीक चिन्ह क्या था ?
- सर्फ़
10. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर कौन थे ?
- महावीर स्वामी
11. महावीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
- 540 ई०पू० वैशाली के कुण्डग्राम में
12. महावीर के पिता का क्या नाम था ?
- सिद्धार्थ
13. महावीर के माता का नाम क्या था ?
- त्रिशाला
14. महावीर के बचपन का नाम क्या था ?
- वर्द्धमान
15. महावीर के पत्नी का नाम था ?
- यशोदा
16. अनोज्जा प्रियदर्शनी किसके पुत्री का नाम है ?
- महावीर
17. महावीर के दामाद का नाम क्या था ?
- जमाली
18. महावीर के बड़े भाई का नाम क्या था ?
- नंदिवर्धन
19. महावीर को कितने वर्ष की अवस्था में ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
- 42 वर्ष
20. महावीर को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
- ऋजुपालिका
21. महावीर को जिस वृक्ष के निचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी उस वृक्ष का नाम क्या है ?
- साल
22. महावीर की 72 वर्ष की अवस्था में कब देहांत हुआ ?
- 468 ई०पू०
23. महावीर का देहांत कहाँ हुआ था ?
- राजगृह (नालन्दा जिला)
24. महावीर ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया ?
- प्राकृत (अर्द्धमागधी)
25. महावीर के पहले अनुयायी कौन बने थे ?
- जामिल
26. महावीर ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में बंटा था ?
- 11
27. मोक्ष प्राप्ति के बाद महावीर ने किसको जैन संघ का प्रमुख बनाया था ?
- सुधर्मन
28. महावीर की मृत्यु के बाद कौन जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक हुआ ?
- सुधर्मन
29. जैन धर्म ............को भी मानता था ?
- पुनर्जन्म
30. जैन धर्म किसको प्रधान मानता था ?
- कर्म
31. जैन धर्म के आध्यात्मिक विचार किससे प्रेरित है ?
- सांख्य दर्शन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

मांस का मूल्य ( कहानी )

          -  मांस का मूल्य -

मगध सम्राट चन्द्रगुप्त ने एक बार अपनी सभा मे पूछा :

देश की खाद्य समस्या की सबसे सस्ती वस्तु क्या है ?

मंत्री परिषद् तथा अन्य सदस्य सोच में पड़ गये ! चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा आदि तो बहुत श्रम के बाद मिलते हैं और वह भी तब, जब प्रकृति का प्रकोप न हो, ऎसी हालत में अन्न तो सस्ता हो ही नहीं सकता !

तब शिकार का शौक पालने वाले एक सामंत ने कहा :
राजन,

सबसे सस्ता खाद्य पदार्थ मांस है,

इसे पाने मे मेहनत कम लगती है और पौष्टिक वस्तु खाने को मिल जाती है । सभी ने इस बात का समर्थन किया, लेकिन प्रधान मंत्री चाणक्य चुप थे ।

तब सम्राट ने उनसे पूछा :
आपका इस बारे में क्या मत है ?

चाणक्य ने कहा : मैं अपने विचार कल आपके समक्ष रखूंगा !

रात होने पर प्रधानमंत्री उस सामंत के महल पहुंचे, सामन्त ने द्वार खोला, इतनी रात गये प्रधानमंत्री को देखकर घबरा गया ।

प्रधानमंत्री ने कहा :
शाम को महाराज एकाएक बीमार हो गये हैं, राजवैद्य ने कहा है कि किसी बड़े आदमी के हृदय का दो तोला मांस मिल जाए तो राजा के प्राण बच सकते हैं, इसलिए मैं आपके पास आपके हृदय 💓 का सिर्फ दो तोला मांस लेने आया हूं । इसके लिए आप एक लाख स्वर्ण मुद्रायें ले लें ।

यह सुनते ही सामंत के चेहरे का रंग उड़ गया, उसने प्रधानमंत्री के पैर पकड़ कर माफी मांगी और

उल्टे एक लाख स्वर्ण मुद्रायें देकर कहा कि इस धन से वह किसी और सामन्त के हृदय का मांस खरीद लें ।

प्रधानमंत्री बारी-बारी सभी सामंतों, सेनाधिकारियों के यहां पहुंचे और

सभी से उनके हृदय का दो तोला मांस मांगा, लेकिन कोई भी राजी न हुआ, उल्टे सभी ने अपने बचाव के लिये प्रधानमंत्री को एक लाख, दो लाख, पांच लाख तक स्वर्ण मुद्रायें दीं ।

इस प्रकार करीब दो करोड़ स्वर्ण मुद्राओं का संग्रह कर प्रधानमंत्री सवेरा होने से पहले वापस अपने महल पहुंचे और समय पर राजसभा में प्रधानमंत्री ने राजा के समक्ष दो करोड़ स्वर्ण मुद्रायें रख
दीं ।

सम्राट ने पूछा : 
यह सब क्या है ?
तब प्रधानमंत्री ने बताया कि दो तोला मांस खरिदने के लिए

इतनी धनराशि इकट्ठी हो गई फिर भी दो तोला मांस नही मिला ।

राजन ! अब आप स्वयं विचार करें कि मांस कितना सस्ता है ?

जीवन अमूल्य है, हम यह न भूलें कि जिस तरह हमें अपनी जान प्यारी है, उसी तरह सभी जीवों को भी अपनी जान उतनी ही प्यारी है। लेकिन वो अपना जान बचाने मे असमर्थ है।

और मनुष्य अपने प्राण बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर सकता है । बोलकर, रिझाकर, डराकर, रिश्वत देकर आदि आदि ।

पशु न तो बोल सकते हैं, न ही अपनी व्यथा बता सकते हैं ।

तो क्या बस इसी कारण उनसे जीने का अधिकार छीन लिया जाय ।

शुद्ध आहार, शाकाहार !
मानव आहार, शाकाहार !

अगर ये लेख आपको अच्छा लगे तो हर व्यक्ति तक जरुर भेजे।

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

नीति आयोग से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

📚📚 Study group 🌏📝


💐नीति आयोग महत्वपूर्ण प्रशन💐

1. योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कब किया गया -
    A. 1 जनवरी 2015
    B. 1 फरवरी 2015
    C. 1 मार्च 2015
    D. 1 अप्रैल 2015
    A

2. नीति आयोग का मुख्यालय -

    A. मुंबई            B. कोलकाता

    C. चेन्नई            D. नई दिल्ली
    D

3. योजना आयोग की स्थापना कब की गई-

    A. 1 मार्च 1950   B. 15 मार्च 1950
    C. 26 जनवरी 1950
    D. 15 अगस्त 1950
    B

4. योजना आयोग के क्या कार्य होते थे?
    A. पंचवर्षीय योजना बनाना
    B. राज्य और मंत्रालयों को वित्तीय आवंटन करना
    C. बजट पेश करना
    D. A व B दौनो
    D

5. निम्न में से कौन सा नीति आयोग का मुख्य कार्य है?
    A. वित्तीय आवंटन करना
    B. सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर सरकार को सलाह देना
    C. पंचवर्षीय योजनाएं बनाना
    D. यह सभी
    B


6. नीति आयोग के अध्यक्ष कौन होते हैं?

     A. प्रधानमंत्री       B. राष्ट्रपति

     C. उपराष्ट्रपति      D. मुख्य न्यायाधीश
     A

7. नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?

    A. अमिताभ कांत      B. राजीव कुमार

    C. अरविंद पनगढ़िया  D. हरीश मेहता
    C

8. नीति आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?

    A. मुख्य न्यायधीश     B. राष्ट्रपति

    C. प्रधानमंत्री      D. लोकसभा अध्यक्ष
    C


9. निम्न में से कौन एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
    A. निर्वाचन आयोग    B. वित्त आयोग

    C. लोक सेवा आयोग  D. नीति आयोग
    D

10. नीति आयोग का पूरा नाम क्या है?

    ✅National Institution for Transforming India 
        (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान)

11. वर्तमान में (2020) नीति आयोग के उपाध्यक्ष कौन है?

     A. अनिल भारद्वाज   B. राहुल मुखर्जी

     C. राजीव कुमार       D. विवेक जैन
     C

12. वर्तमान में (march  2020) नीति आयोग के सीईओ कौन है?

    A. अमिताभ कांत       B. राजीव कुमार

    C. अरविंद पनगढ़िया   D. अभिजीत शर्मा
    A

 वेबसाइट - Https://gkbykiranbauddh.blogspot.com

संकलनकर्ता - किरणकुमार बौद्ध