सोमवार, 24 जून 2019

भारतीय संसद - लोकसभा और राज्यसभा (राजनीतिशास्त्र)

  सरकार के तीन अंग है -
1) व्यवस्थापिका :- सरकार का वह अंग जो कानून बनाता है, व्यवस्थापिका कहलाता है । भारतीय व्यवस्थापिका का नाम संसद है ।
      
हमारी संसद के दो सदन है --
क) लोकसभा { निम्नसदन } 
ख) राज्यसभा { उच्चसदन } 
यद्यपि संसद के दो सदन है ,परन्तु भारतीय राष्ट्रपति भी इसका अभिन्न अंग है । इस प्रकार 
संसद में लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति शामिल होते है ।
2) कार्यपालिका :- सरकार का वह अंग जो कानून को लागू करता है, उसे कार्यपालिका कहते है ।
3) न्यायपालिका :- सरकार का वह अंग जो अवहेलना करने वालो को दण्ड देने का कार्य करता है, 
उसे न्यायपालिका कहते है।


क) लोकसभा :- लोकसभा के सदस्यो की संख्या 545 है। इसके सदस्यो का चुनाव प्रत्यक्ष  मतदान द्वारा होता है । भारत का प्रत्येक नागरिक लोकसभा के लिए मतदान कर सकता है ।   

 मध्यप्रदेश में लोकसभा की सदस्य संख्या 29 है ।

 लोकसभा  का कार्यकाल 5 बर्ष का होता है । लोकसभा के पदाधिकारी अध्यक्ष { स्पीकर } तथा  उपाध्यक्ष { डिप्टी स्पीकर } होते है । 
 लोकसभा अपने ही सदस्यो में से लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनती है।
 लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता तथा  कार्यवाही का संचालन करता है ।
धन विधेयक को 14 दिन के अन्दर स्वीकृति देनी पड़ती है ।


  लोकसभा अध्यक्ष के कार्य निम्नलिखित है -
  अ) सदन की अध्यक्षता करना और सदन की कार्यवाही को संचालित करना।
  ब) सदन में शांति - व्यवस्था  बनाये रखना और लोकसभा की समितियो का  गठन करना।
  स) कोई विधेयक धन विधेयक है या नही इसका निर्धारण करना ।
  द)  लोकसभा के सदस्यो के अधिकारो की रक्षा करना ।
  इ) सदन में किसी विषय पर विचार - विमर्श के लिए समय का निर्धारण करना ।

  लोकसभा के सदस्यो के लिए योग्यताएँ{शर्ते} :-
   अ) वह भारत का नागरिक हो।
   ब) उसकी आयु 25 वर्ष या इससे अधिक हो ।
   स) वह किसी लाभ के पद पर न हो।
   द) वह पागल या दिवालिया  न हो।

   ख) राज्यसभा :- इसे उच्चसदन भी कहा जाता है। यह एक स्थाई सदन है जो कभी भंग नही होता है । राज्यसभा की सदस्य संख्या 250 है । मध्यप्रदेश में राज्यसभा की सदस्य संख्या 11 है। राज्यसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है । राज्यसभा सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। 


 राज्यसभा में  भी दो पदाधिकारी  होते है --
 अ) सभापति { भारत के उपराष्ट्रपति }
  ब) उपसभापति {  राज्यसभा अपने सदस्यो में से एक सदस्य को उपसभापति चुनते है । }
 राज्यसभा की अध्यक्षता सभापति करते है । एवं सभापति की अनुपस्थि  में  राज्यसभा की अध्यक्षता उपसभापति करते है ।
https://gkbykiranbauddh.blogspot.com
                

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें