बुधवार, 12 जून 2019

गति एवं बल : दूरी, विस्थापन,चाल, वेग,त्वरण ,बल ( भौतिक विज्ञान )

अदिश राशि :- वे राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए  केवल परिमाण की आवश्यकता होती है,अदिश राशियाँ                            कहलाती है।
              जैसे - दूरी ,चाल ,घनत्व ,ऊर्जा ,द्रव्यमान ।
 सदिश राशि  :- वो राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश 
                      राशियाँ कहलाती है।
                     जैसे - विस्थापन ,वेग ,त्वरण ,बल ।
दूरी :-  वस्तु द्वारा तय किये गये पथ की लम्बाई को दूरी कहते है।
दूरी एक अदिश राशि है। जिसका  एसआई मात्रक मीटर ( m ) है।दूरी सदैव धनात्मक होती है।
विस्थापन :- किन्ही दो बिन्दुओ के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है।  विस्थापन एक सदिश राशि है। इसका एसआई मात्रक मीटर है। विस्थापन का मान धनात्मक , ऋणात्मक, शून्य भी हो सकता है।

चाल :- किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को चाल कहते है। 
          चाल एक अदिश राशि है। चाल का एसआई मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड ( m/s) है।
           
          चाल = दूरी
                    समय
वेग :-एकांक समय में किसी वस्तु के विस्थापन को वेग कहते है। वेग एक सदिश राशि है। इसे  V  से प्रदर्शित करते है। वेग का एसआई मात्रक  भी  मीटर प्रति सेकण्ड है।               
त्वरण :- एक सेकण्ड में वेग में जो परिवर्तन होता है, वह त्वरण कहलाता है। त्वरण को a से प्रदर्शित करते है।  त्वरण का एसआई मात्रक मीटर प्रति वर्ग सेकण्ड है।
बल :- किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन  के लिए किये गये प्रयास को बल कहते है। बल का एसआई मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकण्ड है। जिसे न्यूटन भी कहते है। बल एक सदिश राशि है।

अधिक सामान्य ज्ञान के लिए हमारी वेबसाईट
 पर जाए। धन्यवाद
       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें