- प्राकृत संख्याएँ :- वस्तुओ को गिनने के लिए जिन संख्याओ का प्रयोग किया जाता है, उन्हे प्राकृत संख्याएँ कहते है। इन संख्याओं को गणन या गिनने वाली संख्या भी कहते है ।
जैसे - 1,2,3,4,5,6,7,8,9............
- पूर्ण संख्याएँ :- प्राकृत संख्याओं में शून्य ( 0 ) को शामिल करने पर जो संख्याएँ प्राप्त होती है, उन्हे पूर्ण संख्याएँ कहते है ।
जैसे - 0,1,2,3,4,5,6,7,8,9 ........
- पूर्णांक संख्याएँ :- प्राकृत संख्याओं में शून्य और ऋणात्मक संख्याओं को शामिल करने पर जो संख्याएँ प्राप्त होती है, उन्हे पूर्णांक संख्याएँ कहते है ।
जैसे - ........-3, -2 , -1 , 0, 1 , 2, 3....
- सम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित हो जाती है , उन्हें सम संख्याएँ कहते है। अथवा जिन संख्याओ के इकाई के अंक 0, 2,4,6,8 हो ,उन्हे सम संख्याएँ कहते है।
जैसे - 2,4,6,8,10....
- विषम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित नहीं होती, उन्हें विषम संख्याएँ कहते है। अथवा जिन संख्याओ के इकाई का अंक 1, 3, 5, 7, 9 हो ,विषम संख्याएँ कहलाती है।
जैसे - 1,3,5,7,9,11.....
- भाज्य संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो स्वयं और 1 के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से पूर्णतः विभाजित हो ,भाज्य संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - 4,6,8,9,10,12 .....
- अभाज्य संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो स्वयं और 1 के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से विभाजित नही हो, अभाज्य संख्याएँ कहलाती है ।
- 1 एक विशेष संख्या है जो न तो भाज्य है,और न ही अभाज्य संख्या है। सबसे छोटी अभाज्य 2 है ।
- परिमेय संख्याएँ :- वे संख्याएँ जिन्हें p/q या अंश/हर के रूप लिखा जा सके ,परिमेय संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - 3/2,4/5 , √4....
- अपरिमेय संख्याएँ :- वे संख्याएँ जिन्हें p/q या अंश /हर के रूप न लिखा जा सके ,अपरिमेय संख्याएँ कहलाती है ।
जैसे - √2,√3,√5....
अधिक सामान्य ज्ञान तथा करेन्ट अफेयर्स के लिए हमारी
पर जाएँ।
धन्यवाद।

