प्रेमचंद जी का जीवन परिचय
प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 में बनारस जिले के लमही गांव में हुआ था । प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय था । माता का नाम आनंदी देवी था और पिता का नाम अजायब लाल था जो एक डाक मुंशी थे ।
प्रेमचंद का विवाह शिवरानी देवी विधवा के साथ हुआ । उनका बचपन अभावों में बीता मैट्रिक मैट्रिक पास करने के बाद अध्यापक बने साथ ही अध्यापन करते कराते हुए बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की फिर शिक्षा विभाग में डिप्टी इंस्पेक्टर हो गए । उनका निधन 8 अक्टूबर 1936 को हुआ ।
रचनाएं :-
१. उपन्यास -- सेवा सदन , गोदान , गबन , प्रेमाश्रम , रंगभूमि , कर्मभूमि , निर्मला , कायाकल्प , वरदान , प्रतिज्ञा , मंगलसूत्र ( अपूर्ण )।
२. कहानियां -- पंच परमेश्वर , दो बैलों की कथा , ईदगाह , परीक्षा , नमक का दरोगा , बड़े घर की बेटी , पूस की रात , कफन , बूढ़ी काकी , प्रेम सरोवर , प्रेम पंचमी , प्रेम गंगा , कफन , प्रेम प्रतिमा , प्रेम कुंज , प्रेम प्रसून , आदि है ।
इनकी पहली कहानी पंच परमेश्वर है जो सन् 1916 में सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुई थी।
३. नाटक -- कर्बला , संग्राम , प्रेम की वेदी ।
४. जीवनी -- महात्मा , शेखशादी , दुर्गादास , कलम तलवार और त्याग ।
प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट , कहानी सम्राट भी कहा जाता है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें