गुरुवार, 30 जुलाई 2020

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ( विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए )

✍ वाक्यांश के लिए एक शब्द
(गत वर्षों पर आधारित) 【पार्ट 1st】❣💐
༺═───────────────────═༻
● जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष (UPPCS, IAS)
● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत (IAS)

● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर (APO, RAS, IAS)
● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी (Upper Sub.)
● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी (UPPCS)

● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष (UPPCS)
● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन (UPPCS)
● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत (UPPCS)

● जिसे जीता न जा सके – अजेय (UPPCS, Upper Sub., RO)
● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)

● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज (RAS)
● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न (IAS,  Upper Sub., UPPCS)
● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय (UKPCS)

● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.)
● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)

● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS)
● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS)
● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS)

● जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित (IAS)
● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS)

● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO)
● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS)
● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी (RAS, UPPCS)

● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित (UPPCS, APO)
● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता (MPPSC)

● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य (Low Sub.)
● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO)

● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS)
● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.)
● जो न जाना जा सके – अज्ञेय (Upper Sub., UPPCS)

● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी (UPPCS, B.Ed.)
● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी (Low Sub., APO, UPPCS, RAS,)

● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ (RAS, MPPCS)
● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त (UPPCS, B.Ed.)
● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ (IAS,  UPPCS)
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें