शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद

 📚उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं:
1. तत्सम शब्द
2. तद्भव शब्द
3. देशज शब्द
4. विदेशी शब्द

📚तत्सम शब्द :
तत् (उसके) + सम (समान) यानी ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा में हुई ओर वे हिन्दी भाषा में बिना किसी परिवर्तन के प्रयोग में आने लगे, ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे: पुष्प, पुस्तक, पृथ्वी, क्षेत्र, कार्य, मृत्यु, कवि, माता, विद्या, नदी, फल, अग्नि, पुस्तक आदि।

📚तद्भव शब्द
ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई थी लेकिन वो रूप बदलकर हिन्दी में आ गए हों, ऐसे शब्द तद्भव शब्द कहलायेंगे। जैसे:
दुग्ध → दूध
अग्नि → आग
कार्य → काम
कर्पूर → कपूर
हस्त → हाथ

📚देशज शब्द
ऐसे शब्द जो भारत की विभिन्न स्थानीय बोलियों में से हिंदी में आ गए हैं, वे शब्द देशज शब्द कहलाते हैं। जैसे: पेट, डिबिया, लोटा, पगड़ी, थैला, इडली, डोसा, समोसा, चमचम, गुलाबजामुन, लड्डु, खटखटाना, खिचड़ी आदि। 
दिए गए सभी उदाहरण भारत की ही विभिन्न स्थानीय बोलियों में से क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं। ये अब हिन्दी में आ गए हैं। अतः यह शब्द देशज शब्द कहलायेंगे।

📚विदेशी शब्द
ऐसे शब्द जो भारत से बाहर की भाषाओं से हैं लेकिन ज्यों के त्यों हिन्दी में प्रयुक्त हो गए, वे शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। मुख्यतः यह विदेशी जातियों से हमारे बढ़ते मिलन से हुआ है। ये विदेशी शब्द उर्दू, अरबी, फारसी,अंग्रेजी, पुर्तगाली, तुर्की, फ्रांसीसी, ग्रीक आदि भाषाओं से आए हैं। 
विदेशी शब्दों के उदाहरण निम्न हैं :
अंग्रेजी : कॉलेज, पैंसिल, रेडियो, टेलीविजन, डॉक्टर, लैटरबक्स, पैन, टिकट, मशीन, सिगरेट, साइकिल आदि
फारसी : अनार,चश्मा, जमींदार, दुकान, दरबार, नमक, नमूना, बीमार, बरफ, रूमाल, आदमी, चुगलखोर, आदि। 
अरबी : औलाद, अमीर, कत्ल, कलम, कानून, खत, फकीर, रिश्वत, औरत, कैदी, मालिक, गरीब आदि। 
तुर्की : कैंची, चाकू, तोप, बारूद, लाश, दारोगा, बहादुर आदि। 
पुर्तगाली : अचार, आलपीन, कारतूस, गमला, चाबी, तिजोरी, तौलिया, फीता, साबुन, तंबाकू, कॉफी, कमीज आदि। 
फ्रांसीसी : पुलिस, कार्टून, इंजीनियर, कर्फ्यू, बिगुल आदि। 
चीनी : तूफान, लीची, चाय, पटाखा आदि। 
यूनानी : टेलीफोन, टेलीग्राफ, ऐटम, डेल्टा आदि। 
जापानी : रिक्शा आदि।

संज्ञा की परिभाषा एवं संज्ञा के प्रकार

 ✅ संज्ञा


संज्ञा की परिभाषा

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।

संज्ञा के भेद

संज्ञा के तीन मुख्य भेद होते हैं: (कुल पांच भेद होते है )

1.व्यक्तिवाचक संज्ञा

2.भाववाचक संज्ञा

3.जातिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा के दो उपभेद माने जाते है ।

(अ)द्रव्यवाचक संज्ञा
(ब) समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भारत, चीन (स्थान), किताब, साइकिल (वस्तु), सुरेश,रमेश (व्यक्ति) आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण

रमेश बाहर खेल रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।

मैं भारत में रहता हूँ।

महाभारत एक महान ग्रन्थ है।

अमिताभ बच्चन कलाकार हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में रमेश, महेंद्र सिंह धोनी, भारत, महाभारत, व अमिताभ बच्चन संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं।


2. जातिवाचक संज्ञा

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- मोबाइल, टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), आदमी, जानवर (प्राणी) आदि।

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण

स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं।

बिल्ली चूहे खाती है।

पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में बच्चे, चूहे, पक्षी जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये किसी विशेष बच्चे या पक्षी का बोध न कराकर सभी बच्चो व पक्षियों का बोध करा रहे हैं।


3. भाववाचक संज्ञा

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण

ज्यादा दोड़ने से मुझे थकान हो जाती है।

लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।

ऊपर दिए गए वाक्यों में थकान से थकने का भाव व सफलता से सफल होने का भाव व्यक्त हो रहा है इसलिए ये भाववाचक संज्ञा शब्द हैं।


4. द्रव्यवाचक संज्ञा

जो शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।  जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण

मेरे पास सोने के आभूषण हैं।

एक किलो तेल लेकर आओ।

मुझे दाल पसंद है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सोने, तेल और दाल शब्दों से किसी द्रव्य का बोध हो रहा है इसलिए ये द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।



5. समुदायवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, पुस्तकालय, झुंड, सेना आदि।

समुदायवाचक संज्ञा के उदाहरण

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।

कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।

मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सेना, भीड़ व परिवार एक समूह का बोध करा रहे हैं इसलिए ये समुदायवाचक संज्ञा कहलायेंगे।

पानी से पहले पुल ( कविता )

 पानी से पहले पुल


आओ बांध लें पानी से पहले पुल

देरी हुई तो सब कुछ बह जायेगा


वक्त आज बिक रहा पानी के मोल

कल खरीदने का ख्वाब रह जायेगा


क्यों व्यर्थ डाल रहे हो पानी पर नींव

मकां अगर है उस पर तो ढह जायेगा


मुसीबतें खूब कोसेगी पानी पी पी कर

थोड़ा प्यासा होगा वह सब सह जायेगा


बुलबुला जो बना पानी में वो मिट गया

जो रहा बूँद वह जग में मह मह जायेगा


पानी पानी हुए वे लोग छुप गए कोने में

पसीने से हुआ वो चौक में रह जायेगा


✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला

भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के सदस्यों के नाम

 *🛡️प्रारूप समिति*


♟️संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे महत्वपूर्ण समिति 29 अगस्त, 1947 को गठित प्रारूप समिति थी।


♟️इसमें सात सदस्य थे। वे थे:


♟️डॉ. बी.आर. अंबेडकर (अध्यक्ष)


♟️एन. गोपालस्वामी अयंगर


♟️अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर


♟️डॉ. के.एम. मुंशी


♟️सैयद मोहम्मद सादुल्लाह


♟️एन. माधव राव (उन्होंने बी.एल. मित्तर का स्थान लिया, जिन्होंने अस्वस्थता के कारण इस्तीफा दे दिया था)


♟️टी.टी. कृष्णमाचारी (उन्होंने डी.पी. खेतान का स्थान लिया, जिनकी मृत्यु 1948 में हुई थी)

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

भारत का निर्वाचन आयोग


भारत का निर्वाचन आयोग :

• निकाय - संवैधानिक (भाग 15,अनुच्छेद 324 से 329)

• स्थापना 25 जनवरी,1950

• मुख्यालय -  नई दिल्ली

• संरचना : एक अध्यक्ष + 2 सदस्य

• कार्यकाल - 6 वर्ष या 65 वर्ष जो भी पहले हो

• नियुक्ति - राष्ट्रपति द्वारा

• त्यागपत्र -  राष्ट्रपति को

• हटाने की प्रक्रिया - उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के समान

• प्रथम अध्यक्ष - श्री सुकुमार सेन ( 1950 - 1958)

• प्रथम महिला अध्यक्ष - श्रीमती वी एस रमादेवी (  1990 )

• वर्तमान अध्यक्ष- राजीव कुमार ,25 वें

चुनाव आयुक्त - - ज्ञानेश कुमार
- सुखबीर संधू

• अनुच्छेद 324 के तहत एक निर्वाचन आयोग की व्यवस्था का प्रावधान है।

• अनुच्छेद 326 के तहत भारत में वयस्क मताधिकार का प्रावधान किया गया है।

• 61 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989 द्वारा मताधिकार की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया (प्रभावी 28 मार्च 1989 से)

• चुनाव सुधार से संबंधित समितियां

- तारकुंडे समिति ( 1974- 1975)( वयस्क मताधिकार की आयु 18 वर्ष करने की सिफारिश तारकुंडे समिति द्वारा की गई थी )

- जयप्रकाश नारायण समिति ( 1979 )

- दिनेश गोस्वामी समिति ( 1990 -91 )

- इंद्रजीत गुप्ता समिति ( 1998 )

- के संथानम समिति, 1962( समय-समय पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाए निर्वाचन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम अर्हता)

- बोहरा समिति (1993) - राजनीति के अपराधीकरण पर रोक ।

- तनखा समिति

• अन्य सुधार :

1. C-विजील एप (2018) :  इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है |

2.मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 : चुनाव संबंधित शिकायत करना तथा सुझाव देना

3.पिंक बूथ  -  महिला मतदान को प्रोत्साहित करना ( 2015 बिहार से शुरू )

4.मॉडल पूलिंग बूथ ( 2020 ): कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोनावायरस का पालन करवाया गया।

5. गरुड़ एप : 2021 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किया गया।
उद्देश्य - बूथ लेवल ऑफिसर ( BLO) द्वारा सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग करना, जिससे चुनाव कार्य में तेजी, स्मार्ट , पारदर्शी तथा समय पर पूरा हो सके।

Note : 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 से मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर में लागू किया राष्ट्रपति शासन


✅ गृह मंत्रालय द्वारा घोषित मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 13 फरवरी 2025 को लागू कर दिया गया है। यह निर्णय मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के हाल ही में इस्तीफा देने के बाद लिया गया है।

✅ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाया गया राष्ट्रपति शासन, केंद्र को उस स्थिति में नियंत्रण लेने की अनुमति देता है जब कोई राज्य सरकार संवैधानिक रूप से कार्य करने में विफल हो जाती है।

✅ इस नियम के तहत, राज्य की शक्तियाँ केंद्र को हस्तांतरित कर दी जाती हैं, और विधायी कार्य संसद को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, हालाँकि उच्च न्यायालय अप्रभावित रहते हैं। 1950 से अब तक 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 134 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। मणिपुर और उत्तर प्रदेश में इसे सबसे अधिक बार देखा गया है, जबकि जम्मू और कश्मीर में सबसे लंबी अवधि, 12 वर्षों से अधिक का रिकॉर्ड है।

✅ 2023 में मैतेई समुदाय और कुकी-ज़ो जनजातियों के बीच भड़की जातीय हिंसा के परिणामस्वरूप 250 से अधिक मौतें हुईं और बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ।

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

 *📜 List of RBI Governors (1935 - Present) 📊*


1️⃣ *Sir Osborne Smith (April 1, 1935 – June 30, 1937)*

👔 First Governor | 🇬🇧 British Banker


2️⃣ *Sir James Braid Taylor (July 1, 1937 – February 17, 1943)*

📑 ICS Officer | 📈 Deputy Governor Turned Governor


3️⃣ *Sir C.D. Deshmukh (August 11, 1943 – June 30, 1949)*

🇮🇳 First Indian Governor | 🌟 Visionary Leader


4️⃣ *Sir Benegal Rama Rau (July 1, 1949 – January 14, 1957)*

✍️ Longest Tenure | 🇮🇳 Economic Strategist


5️⃣ *K.G. Ambegaonkar (January 14, 1957 – February 28, 1957)*

⏳ Interim Governor | 🏛️ Finance Secretary


6️⃣ *H.V.R. Iyengar (March 1, 1957 – February 28, 1962)*

📚 Banking Reforms Leader | 🏦 State Bank Head


7️⃣ *P.C. Bhattacharya (March 1, 1962 – June 30, 1967)*

📘 Auditor | 🔍 Policy Innovator


8️⃣ *L.K. Jha (July 1, 1967 – May 3, 1970)*

📝 PM’s Advisor | 💼 Global Diplomat


9️⃣ *B.N. Adarkar (May 4, 1970 – June 15, 1970)*

⏳ Short Tenure | 💹 Economist


🔟 *S. Jagannathan (June 16, 1970 – May 19, 1975)*

🌏 India-US Relations | 💼 Banking Expert


1️⃣1️⃣ *N.C. Sen Gupta (May 19, 1975 – August 19, 1975)*

⏳ Interim Expert | 📜 Policy Shaper


1️⃣2️⃣ *K.R. Puri (August 20, 1975 – May 2, 1977)*

🏦 LIC Chief | 💹 Economic Planner


1️⃣3️⃣ *M. Narasimham (May 3, 1977 – November 30, 1977)*

📘 Narasimham Report | 💡 Reform Architect


1️⃣4️⃣ *Dr. I.G. Patel (December 1, 1977 – September 15, 1982)*

📚 Economist | 🌍 IMF Veteran


1️⃣5️⃣ *Dr. Manmohan Singh (September 16, 1982 – January 14, 1985)*

🇮🇳 Economic Reformer | 🇮🇳 Former PM


1️⃣6️⃣ *A. Ghosh (January 15, 1985 – February 4, 1985)*

⏳ Shortest Tenure | 🎓 Scholar


1️⃣7️⃣ *R.N. Malhotra (February 4, 1985 – December 22, 1990)*

🏦 Reforms Leader | 🌟 Visionary


1️⃣8️⃣ *S. Venkitaramanan (December 22, 1990 – December 21, 1992)*

💼 Finance Expert | 🔧 Crisis Manager


1️⃣9️⃣ *Dr. C. Rangarajan (December 22, 1992 – November 21, 1997)*

📊 Policy Maker | 📘 Reforms Architect


2️⃣0️⃣ *Dr. Bimal Jalan (November 22, 1997 – September 6, 2003)*

📊 Economy Strategist | 🌍 Stability Architect


2️⃣1️⃣ *Dr. Y.V. Reddy (September 6, 2003 – September 5, 2008)*

💹 Crisis Forecaster | 🌟 Global Voice


2️⃣2️⃣ *Dr. D. Subbarao (September 5, 2008 – September 4, 2013)*

📉 Crisis Manager | 🎓 Reforms Leader


2️⃣3️⃣ *Dr. Raghuram G. Rajan (September 4, 2013 – September 4, 2016)*

📖 Academic Star | 🌍 Global Economist


2️⃣4️⃣ *Dr. Urjit Patel (September 4, 2016 – December 10, 2018)*

💡 Monetary Expert | 📊 Fiscal Strategist


2️⃣5️⃣ *Shaktikanta Das (December 12, 2018 – December 10, 2024)*

📈 Stability Leader | 📲 Digital Push


2️⃣6️⃣ *Sanjay Malhotra (December 11, 2024 – Present)*

💼 IAS Officer | 💹 Reforms and Growth Advocate


*💡 Important Facts:✍️📔*


🌟 *Longest Serving:* Benegal Rama Rau (7+ years)

⏳ *Shortest Serving:* A. Ghosh (20 days)

🇮🇳 *First Indian Governor:* Sir C.D. Deshmukh

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

ICC सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर 2024 विजेताओं की सूची

 ICC सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर 2024 के विजेताओं की सूची


📌 सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर - जसप्रीत बुमराह (भारत)

📌 सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 क्रिकेटर - अर्शदीप सिंह (भारत)

📌 सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 क्रिकेटर - एमेलिया केर (न्यूजीलैंड)

📌 वनडे पुरुष क्रिकेटर - अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान)

📌 वनडे महिला क्रिकेटर - स्मृति मंधाना (भारत)

📌 सर्वश्रेष्ठ अंपायर - रिचर्ड इलिंगवर्थ


 

वायुमण्डल की परतों के नामों को याद रखनें की ट्रिक

 वायुमण्डल की परतों के नाम 

Trick - क्षोभ सम मध्य आय बर्हि

क्षोभ - क्षोभमण्डल

सम - समताप मण्डल

मध्य - मध्यमण्डल

आय - आयन मण्डल

बर्हि - बर्हिमण्डल