गुरुवार, 15 अगस्त 2024

सार्वजनिक वस्तुएं , निजी वस्तुएं , उत्कृष्ठ वस्तुएं , मिश्रित वस्तुएं किसे कहते है?


1. सार्वजनिक वस्तुएं - सार्वजनिक ( लोक ) वस्तु से अभिप्राय उस वस्तु से होता है जिसका लाभ अविभाज्य होता है , और यह सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है।


प्रो. पीए सेम्युल्सन के अनुसार “ सार्वजनिक वस्तु एक ऐसी वस्तु है जिसका सभी लोग मिलकर आनन्द प्राप्त करते है, जबकि किसी एक व्यक्ति के उपयोग में वृद्धि किसी अन्य व्यक्ति के उपयोगी में कमी किए बगैर प्राप्त होती है।"

2. निजी वस्तुएं  - निजी वस्तुएं अथवा व्यक्तिगत वस्तुएं वे है , जिन्हें बाजार व्यवस्था या कीमत प्रणाली के द्वारा संतुष्ट किया जा सकता है।


उदाहरण - रोटी एक निजी वस्तु है , जिसका उपभोग वहीं व्यक्ति करता है जिसने इसकी कीमत अदा की है। अन्य व्यक्ति इसका उपभोग नहीं कर सकता है।


3. उत्कृष्ट एवं गैर उत्कृष्ट वस्तुएं  -ऐसी वस्तुएं जो गुणो पर आधारित होती है उन्हें उत्कृष्ट या मैरिट वस्तुएं कहते है।

उदाहरण - शिक्षा , स्वास्थ्य , सार्वजनिक वितरण प्रणाली ।


सरकार जिन वस्तुओं के उपभोग को समाज के लिए हानिकारक समझती है , उन पर अनेक प्रकार के नियंत्रण लागू करती है। ऐसी वस्तुएं गैर - उत्कृष्ट वस्तुएं कहलाती है। 

जैसे - सिगरेट , तम्बाकू , शराब आदि।

4. मिश्रित वस्तुएं


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें