गुरुवार, 27 अगस्त 2020

कील ठोकने वाले लड़के की प्रेरणादायक कहानी

 💞🌷 जीवन बदलने वाली कहानी 🌷💞


एक पिता ने अपने गुस्सैल 😠 बेटे से तंग आकर उसे कीलों 📌📌📌 से भरा एक थैला🛍 देते हुए कहा ,"तुम्हें जितनी बार क्रोध 😠आए तुम थैले से एक कील निकाल कर बाड़े में ठोंक देना !"



बेटे को अगले दिन जैसे ही क्रोध 😠 आया उसने एक कील बाड़े की दीवार पर ठोंक दी। यह प्रक्रिया वह लगातार करता रहा।



धीरे धीरे उसकी समझ में आने लगा कि कील ठोंकने की व्यर्थ मेहनत 😣 करने से अच्छा तो अपने क्रोध पर नियंत्रण करना है और क्रमशः कील ठोंकने की उसकी संख्या कम 📉 होती गई।


एक दिन ऐसा भी आया कि बेटे ने दिन में एक भी कील नहीं ठोंकी।


उसने खुशी खुशी 😃 यह बात अपने पिता को बताई। वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा, "जिस दिन तुम्हें लगे कि तुम एक बार भी क्रोधित नहीं हुए, ठोंकी हुई कीलों में से एक कील निकाल लेना।"


बेटा ऐसा ही करने लगा। एक दिन ऐसा भी आया कि बाड़े में एक भी कील नहीं बची। उसने खुशी खुशी यह बात अपने पिता को बताई।



पिता उस लड़के को बाड़े में लेकर गए और कीलों के छेद दिखाते हुए पूछा, "क्या तुम ये छेद भर सकते हो?"


बेटे ने कहा,**"नहीं पिताजी!"**


पिता ने उसके कन्धे पर हाथ रखते हुए कहा, "अब समझे बेटा, क्रोध में तुम्हारे द्वारा कहे गए कठोर शब्द, दूसरे के दिल में ऐसे छेद कर देते हैं, जिनकी भरपाई भविष्य में तुम कभी नहीं कर सकते !"


 शिक्षा : जब भी आपको क्रोध आये तो सोचिएगा कि कहीं आप भी किसी के दिल में कील ठोंकने तो नहीं जा रहे ?


सोमवार, 24 अगस्त 2020

लकड़ी का कटोरा _ प्रेरणादायक कहानी

 🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾

🌻   _*प्रेरणादायक  कहानी  - संग्रह*_   🌻

🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾


          🌷 *लकड़ी का कटोरा* 🌷

एक वृद्ध व्यक्ति अपने बहु – बेटे के यहाँ शहर रहने गया। अधिक उम्र होने के  कारण वह  बहुत कमजोर हो चुका था।उसके हाथ कांपते थे ,और दिखाई भी कम देता था। वो एक छोटे से घर में रहते थे, पूरा परिवार और उसका चार वर्षीय पोता एक साथ डिनर टेबल पर खाना खाते थे। लेकिन वृद्ध होने के कारण उस व्यक्ति को खाने में बड़ी दिक्कत होती थी। कभी मटर के दाने उसकी चम्मच से निकल कर फर्श पे बिखर जाते तो कभी हाँथ से दूध छलक कर मेजपोश पर गिर जाता।


बहु -बेटे एक -दो दिन ये सब सहन करते रहे पर अब उन्हें अपने पिता की इस काम से चिढ होने लगी।


“हमें इनका कुछ करना पड़ेगा ”,लड़के ने कहा।


बहु ने भी हाँ में हाँ मिलाई और बोली, “आखिर कब तक हम इनकी वजह से अपने खाने का मजा किरकिरा करते रहेंगे, और हम इस तरह चीजों का नुक्सान होते हुए भी नहीं देख सकते।”


अगले दिन जब खाने का वक़्त हुआ तो बेटे ने एक पुरानी मेज को कमरे के कोने में लगा दिया, अब बूढ़े पिता को वहीँ अकेले बैठ कर अपना भोजन करना था। यहाँ तक कि उनके खाने के बर्तनों की जगह एक लकड़ी का कटोरा दे दिया गया था, ताकि अब और बर्तन ना टूट-फूट सकें।


बाकी लोग पहले की तरह ही आराम से बैठ कर खाते और जब कभी -कभार उस बुजुर्ग की तरफ देखते तो उनकी आँखों में आंसू दिखाई देते। यह देखकर भी बहु-बेटे का मन नहीं पिघलता,वो उनकी छोटी से छोटी गलती पर ढेरों बातें सुना देते। वहां बैठा बालक भी यह सब बड़े ध्यान से देखता रहता, और अपने में मस्त रहता।


एक रात खाने से पहले, उस छोटे बालक को उसके माता -पिता ने ज़मीन पर बैठ कर कुछ करते हुए देखा, “तुम क्या बना रहे हो ?” पिता ने पूछा|


बच्चे ने मासूमियत के साथ उत्तर दिया|


अरे मैं तो आप लोगों के लिए एक लकड़ी का कटोरा बना रहा हूँ, ताकि जब मैं बड़ा हो जाऊं तो आप लोग इसमें खा सकें।


और वह पुनः अपने काम में लग गया। पर इस बात का उसके माता -पिता पर बहुत गहरा असर हुआ, उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला और आँखों से आंसू बहने लगे। वो दोनों बिना बोले ही समझ चुके थे कि अब उन्हें क्या करना है। उस रात वो अपने बूढ़े पिता को वापस डिनर टेबल पर ले आये, और फिर कभी उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया।


शिक्षा -- दोस्तों, हम अक्सर अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा या moral values देने की बात करते हैं, पर हम ये भूल जाते हैं की असल शिक्षा शब्दों में नहीं हमारे कर्म में छुपी होती है।

अगर हम बच्चों को बस ये उपदेश देते रहे कि बड़ों का आदर करो…सबका सम्मान करो…और खुद इसके उल्टे व्यवहार करें तो बच्चा भी ऐसा ही करना सीखता है।


इसलिए कभी भी अपने पेरेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार ना करें कि कल को आपकी संतान भी आपके लिए लकड़ी का कटोरा तैयार करने लगें।

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

समसामयिकी घटनाचक्र दिनांक 20/08/2020

 ❣💐 डेली का डोज 20 अगस्त 2020 ❣💐

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


1.महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

a. बिहार

b. झारखंड

c. गोवा✔️

d. कर्नाटक


2.शास्त्रीय संगीत के किस प्रसिद्ध गायक का हाल ही में अमेरिका में 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

a. पंडित जसराज✔️

b. अरुण भादुड़ी

c. बिरजू महाराज

d. भीमसेन जोशी


3.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने को मंजूरी प्रदान कर दी है?

a. तारी घाट रेलवे स्टेशन

b. मंडुआडीह रेलवे स्टेशन✔️

c. अमौसी रेलवे स्टेशन

d. बलरामपुर रेलवे स्टेशन


4.सीबीआई के किस पूर्व विशेष निदेशक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

a. ऋषि कुमार शुक्ला

b. एनके सिंह

c. राकेश अस्थाना✔️

d. जावीद अहमद


5.निम्न में से किस देश ने बांग्लादेश की तीस्ता नदी परियोजना के लिए 01 बिलियन कर्ज देने की घोषणा की है?

a. नेपाल

b. रूस

c. जापान

d. चीन✔️


6.'मदारी' और 'दृश्यम' फिल्म के किस निर्माता का हाल ही में निधन हो गया?

a. निशिकांत कामत✔️

b. कमल हासन

c. अनील सूरी

d. टीनू आनंद


7.हाल ही में किस IPS अधिकारी को गृह मंत्रालय के आंतरिक मामलों के लिए विशेष सचिव नियुक्त किया गया है?

a. सुधीर कुमार पोरिका

b. प्रमोद कुमार मंडल

c. वीएसके कौमुदी✔️

d. हरकिशोर राय 


8.यूनाइटेड किंगडम ने भारत में कितने मिलियन पाउंड का इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया है?

a. 3 मिलियन पाउंड✔️

b. 2 मिलियन पाउंड

c. 1 मिलियन पाउंड

d. 7 मिलियन पाउंड


9.हाल ही में मेघालय का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?

a. सत्यपाल मलिक✔️

b. भगत सिंह कोश्यारी

c. गिरीश चंद्र मुर्मू

d. फागु चौहान


10.भारतीय रेलवे किस राज्य में दुनिया का सबसे लंबा पियर ब्रिज का निर्माण कर रहा है?

a. कर्नाटक

b. बिहार

c. तमिलनाडु

d. मणिपुर✔️

 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


राकेश अस्थाना बने बीएसएफ ( BSF ) के प्रमुख

 

अशोक लवासा बने एडीबी बैंक के उपाध्यक्ष

 

शनिवार, 8 अगस्त 2020

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

 डॉ ए. पी. जे. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम 'अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम' था. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु राज्य में एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था और निधन 27 जुलाई, 2015 को शिलांग में हुआ था.




अब्दुल कलाम, भारत के 11 वें राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष और मिसाइल विकास कार्यक्रम के अग्रणी वैज्ञानिक थे. डॉ. कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) और SLV-III प्रोजेक्ट विकसित करने में सफल रहे थे. उन्हें “मिसाइल मैन” भी कहा जाता है. भारत को परमाणु संपन्न बनाने में उनका अहम् योगदान था उन्होंने पोखरण 2 परीक्षण में अहम् योगदान दिया था.

डॉक्टर अब्दुल कलाम के प्रसिद्द कथन --

1. “सपने वो नहीं होते हैं जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको नींद ही नहीं आने देते हैं.


2. इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं.  


3. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो, पहले सूरज की तरह जलना सीखो.


4. जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाएं,

मान लीजिए आप कामयाब हो गए.


5. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते,

लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और

निश्चित रुप से आपकी आदतें आपका फ्यूचर बदल देगी.


6. किसी को हरा देना बेहद आसान है, लेकिन किसी को जीतना बेहद मुश्किल.


7. कभी हार मत मानो, आज कठिन है, कल और भी बदतर होगा लेकिन परसों धूप अवश्य खिलेगी.


8. किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाये रखने और बढ़ाने के लिए दूसरों को मारना नहीं सिखाया गया है.


9. जो लोग मन लगाकर काम नहीं करते हैं उनकी सफलता आधी अधूरी रहती है.


10. राष्ट्र के सबसे अच्छे दिमाग कक्षा में सबसे आखिरी में पाए जा सकते हैं.


11. मैं हथियारों की होड़ का विशेषज्ञ नहीं हूँ.


12. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रुप से आपकी आदतें आपका फ्यूचर बदल देगी.


13. सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा, असफलता की कहानियां पढ़ो, उससे आपको सफल होने के विचार और सुझाव मिलेंगे.


14. सर्वोत्तम व्‍यक्ति वे नहीं हैं जिन्‍होंने अवसरों का इंतज़ार किया बल्कि वे हैं जिन्‍होंने अवसरों को अपनाया जीता है और सफल बनाया है.


15. जीवन में फेल होते हैं तो कभी हार ना मानें क्योंकि; फेल मतलब फर्स्ट अटेम्प्ट इन लर्निंग होता है. महेंद्र सिंह जाखड़


16. जिन बातों से तकलीफ होती है, उनसे तालीम भी मिलती है.


17. अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो, क्‍योंकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतजार में होंगे कि आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्‍का थी. 


18. ब्‍लैक” कलर भावनात्‍मक रूप से बुरा होता है लेकिन हर ब्‍लैकबोर्ड विद्यर्थियों की जिंदगी ”ब्राइट” बनाता है.


19. अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपके पास अपने लक्ष्य के लिए एकल-दिमाग वाली भक्ति होनी चाहिए.


20. नकली सुख की बजाय, ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये. 



संघ लोकसेवा आयोग के नये अध्यक्ष प्रदीप जोशी बने

  संघ लोकसेवा आयोग ( यूपीएससी ) के नये अध्यक्ष प्रदीप जोशी दिनांक 08/08/2020  को बनाए गए हैं।

 

मनोज सिन्हा बनाए गए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

 मनोज सिन्हा बनाए गए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल दिनांक 07 अगस्त 2020 को


करेन्ट अफेयर्स अगस्त 2020

 1. जगदीशचंद्र ( जीसी ) मुर्मु भारत के नये नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक दिनांक 07/08/2020 को बनाए गए ।



रविवार, 2 अगस्त 2020

प्रेरणादायक उद्धरण ( असफल और छात्र - छात्राओं के लिए )

 
जीवन अनमोल है हम सब एक छोटी सी असफलता के पीछे अपनी जान दे बैठते हैं हमें इतना ख्याल नहीं होता! जिन बूढ़े मां-बाप लाठी बनकर कर सहारा देना था। उनके हर अरमानों जलती चिता पर जला कर राख कर दिया, हमें इतना भी ख्याल नहीं आता जो बचपन से लेकर आज तक ना जाने कितने कष्ट सहन किए होंगे । हमारी एक मुस्कान के पीछे जान तक निछावर कर देने के लिए तैयार है, उनके साथ हम पढ़े-लिखे होनहार विद्यार्थी इतनी बड़ी गलती कर बैठते हैं।
 हर मां-बाप के सपने होते हैं, कि मेरा बेटा या बेटी कुछ करके दिखाएं , अपनी एक पहचान बनाएं परंतु हम एक छोटी सी यह सफलता के पीछे अभी जान दे बैठते हैं। मुझे लगता है ,हम सबके माता पिता हमारे सपने पूरे करने के लिए अपने सपने बिखेर देते हैं ।अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी बच्चों की खुशियों मे कुर्बान कर देते हैं। और बच्चों से उल्टा उनको यह कुर्बानी प्राप्त होती है! जो कि जिंदगी भर के लिए कष्टदाई है! आज जितने भी महान पुरुष है, उन सभी की जिंदगी में डायरेक्ट सफलता नहीं मिली हर किसी की जिंदगी में सफलता और असफलता दोनों आती जाती है। एक असफलता के पीछे खुद की जान को दाव में लगाना सबसे बड़ी बेवकूफी है। जिंदगी मे सफलता प्राप्त करने के लिए कई बार असफल होना पड़ता है, और संघर्ष के साथ कठिन परिश्रम करने पर ही हमें सफलता प्राप्त होती है! मेरे कहने का मतलब यह है, हर किसी क्षेत्र में नकारात्मक और सकारात्मक,सफलता और असफलता दोनों संघर्ष के हर मोड़ पर नजर आएंगे। यदि हम कठिन परिश्रम और मेहनत करें तो सफलता निश्चय ही प्राप्त होगी... जब तक मंजिल प्राप्त ना हो तक लगातार प्रयत्न करना चाहिए एक असफलता में हार मानना विद्यार्थी के इतिहास में नहीं है... यदि आपके आस-पास ऐसे कोई मित्र हो या फैमिली मेंबर हो तो कृपया उनको समझाएं मोटिवेट करें! धन्यवाद ।