गुरुवार, 30 जुलाई 2020

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ( विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए )

✍ वाक्यांश के लिए एक शब्द
(गत वर्षों पर आधारित) 【पार्ट 1st】❣💐
༺═───────────────────═༻
● जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष (UPPCS, IAS)
● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत (IAS)

● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर (APO, RAS, IAS)
● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी (Upper Sub.)
● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी (UPPCS)

● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष (UPPCS)
● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन (UPPCS)
● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत (UPPCS)

● जिसे जीता न जा सके – अजेय (UPPCS, Upper Sub., RO)
● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)

● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज (RAS)
● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न (IAS,  Upper Sub., UPPCS)
● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय (UKPCS)

● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.)
● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)

● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS)
● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS)
● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS)

● जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित (IAS)
● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS)

● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO)
● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS)
● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी (RAS, UPPCS)

● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित (UPPCS, APO)
● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता (MPPSC)

● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य (Low Sub.)
● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO)

● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS)
● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.)
● जो न जाना जा सके – अज्ञेय (Upper Sub., UPPCS)

● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी (UPPCS, B.Ed.)
● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी (Low Sub., APO, UPPCS, RAS,)

● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ (RAS, MPPCS)
● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त (UPPCS, B.Ed.)
● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ (IAS,  UPPCS)
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

सोमवार, 27 जुलाई 2020

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल कक्षा 12 का रिजल्ट आज 3 बजे घोषित किया जाएगा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकंडरी अंध मूक बधिर श्रेणी परीक्षा, 2020 एवं शारीरिक पत्रोपाधि परीक्षा के परीक्षा परिणाम 27 जुलाई की दोपहर 3 बजे घोषित होगा ।

1) रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Class 12th results 2020

 लिंक पर क्लिक करते ही


  ऐसा पेज खुलेगा । पेज खुलने पर  लाल   रंग से   घिरे हुए क्षेत्र पर क्लिक करें ।


2. पहले अपना  रोलनंबर (अनुक्रमांक  )  डालें।
3. एप्लीकेशन नंबर ( आवेदन क्रमांक ) भरे।
4. Submit पर क्लिक करें ।
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा ।



शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

बाल गंगाधर तिलक का जीवन परिचय



✅ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
👇
➡️ पूरा नाम- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

➡️ जन्म- 23 जुलाई, 1856
➡️ जन्मस्थान - रत्नागिरि, महाराष्ट्र
➡️ मृत्यु- 1 अगस्त, 1920, महाराष्ट्र
➡️ पिता- श्री गंगाधर रामचंद्र तिलक

➡️ उपाधि- लोकमान्य
➡️ समाचार पत्र- केसरी(मराठी में) द मराठा(अंग्रेज़ी में)

➡️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े- वर्ष 1890 में (गरमदल के सदस्य)
➡️ गठन- इंडियन होमरूल लीग, डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी

➡️ नारा- "स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।"

➡️ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत|
➡️ ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी।

➡️ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक, समाज सुधारक, राष्ट्रीय नेता, भारतीय इतिहास, संस्कृत, हिन्दू धर्म, गणित और खगोल विज्ञान के विद्वान थे।

➡️ आल इण्डिया होम रूल लीग
 👇
✔️स्थापना- वर्ष 1916
✔️उद्देश्य- भारत में स्वराज स्थापित करना

मंगलवार, 21 जुलाई 2020

भारत के राज्यों के प्रथम मुख्यमंत्री

✍ भारत के विभिन्न राज्यों के प्रथम मुख्यमंत्रियों की सूची -

▪️जम्मू एवं कश्मीर - गुलाम मोहम्मद सद्दीक

▪️हरियाणा - भगवत दयाल शर्मा

▪️हिमाचल प्रदेश - यशवंत सिंह परमार

▪️पंजाब - डॉ॰ गोपीचन्द भार्गव

▪️दिल्ली - चौधरी ब्रह्म प्रकाश

▪️उत्तराखण्ड - नित्यानन्द स्वामी

▪️राजस्थान - हीरालाल शास्त्री

▪️उत्तर प्रदेश - गोविन्द वल्लभ पन्त

▪️बिहार - श्री कृष्ण सिन्हा

▪️झारखण्ड - बाबूलाल मरांडी

▪️पश्चिम बंगाल - प्रफुल्ल चन्द्र घोष

▪️ओडिशा - हरेकृष्णा महतब

▪️छत्तीसगढ़ - अजीत जोगी

▪️मध्य प्रदेश - पं. रविशंकर शुक्ल

▪️गुजरात - डॉ॰ जीवराज नारायण मेहता

▪️महाराष्ट्र -- यशवन्त राव चव्हाण

▪️गोवा -- दयानंद बांदोडकर

▪️आंध्र प्रदेश -- नीलम संजीव रेड्डी

▪️तमिलनाडु -- पी.एस. कुमारस्वामी राजा

▪️केरल -- इ.एम.एस. नंबूदिरीपाद

▪️असम -- गोपीनाथ बारदलोई

▪️मणिपुर -- एम. कोइरंग सिंह

▪️मेघालय -- डब्ल्यू. ए. संगमा

▪️सिक्किम -- के.एल. दोरजी खंगसरपा

▪️नागालैण्ड -- पी. शैलू ओ

▪️अरुणाचल प्रदेश -- प्रेमखाण्डू थंगन

▪️मिजोरम -- एल. चल छंगा
●▬▬▬▬▬▬▬▬●

रविवार, 19 जुलाई 2020

"धक्का" एक प्रेरणादायक कहानी



            *!! धक्का !!*
--------------------------------------------

एक बार की बात है, किसी शहर में एक बहुत अमीर आदमी रहता था. उसे एक अजीब शौक था, वो अपने घर के अन्दर बने एक बड़े से स्विमिंग पूल में बड़े-बड़े रेप्टाइल्स पाले हुए था ; जिसमे एक से बढ़कर एक सांप, मगरमच्छ, घड़ियाल आदि शामिल थे। एक बार वो अपने घर पर एक पार्टी देता है. बहुत से लोग उस पार्टी में आते हैं. खाने-पीने के बाद वो सभी मेहमानों को स्विमिंग पूल के पास ले जाता है और कहता है-

”दोस्तों, आप इस पूल को देख रहे हैं, इसमें एक से एक खतरनाक जीव हैं, अगर आपमें से कोई इसे तैर कर पार कर ले तो मैं उसे 1 करोड़ रुपये या अपनी बेटी का हाथ दूंगा… ”सभी लोग पूल की तरफ देखते हैं पर किसी की भी हिम्मत नहीं होती है कि उसे पार करे….लेकिन तभी छपाक से आवाज होती है और एक लड़का उसमे कूद जाता है, और मगरमच्छों, साँपों, इत्यादि से बचता हुआ पूल पार कर जाता है।

सभी लोग उसकी इस बहादुरी को देख हैरत में पड़ जाते हैं. अमीर आदमी को भी यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा कर सकता है ; इतने सालों में किसी ने पूल पार करना तो दूर उसका पानी छूने तक की हिम्मत नहीं की ! वो उस लड़के को बुलाता है, ”लड़के, आज तुमने बहुत ही हिम्मत का काम किया है, तुम सच-मुच बहादुर हो बताओ तुम कौन सा इनाम चाहते हो। ”अरे, इनाम-विनाम तो मैं लेता रहूँगा, पहले ये बताओ कि मुझे धक्का किसने दिया था….!” लड़का बोला।


शिक्षा:-
मित्रों ! ये एक छोटा सा जोक था। पर इसमें एक बहुत बड़ा सन्देश छुपा हुआ है- उस लड़के में तैर कर स्विमिंग पूल पार करने की काबीलियत तो थी पर वो अपने आप नहीं कूदा, जब किसी ने धक्का दिया तो वो कूद गया और पार भी कर गया. अगर कोई उसे धक्का नहीं देता तो वो कभी न कूदने की सोचता और न पूल पार कर पाता, पर अब उसकी ज़िन्दगी हमेशा के लिए बदल चुकी थी …ऐसे ही हमारे अन्दर कई टैलेंट छुपे होते हैं जब तक हमारे अन्दर कॉन्फिडेंस और रिस्क उठाने की हिम्मत नहीं होती तब तक हम लाइफ के ऐसे कई चैलेंजेज में कूदे बगैर ही हार मान लेते हैं, हमें चाहिए कि हम अपनी काबीलियत पर विश्वास करें और ज़िन्दगी में मिले अवसरों का लाभ उठाएं।

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

उत्तर प्रदेश सामान्य परिचय


  •  राज्य - उत्तर प्रदेश


❍ राजधानी - लखनऊ
❍ जनसंख्या - 19,98,12,341
❍ गठन - 24 जनवरी 1950
❍ स्थापना दिवस- 1 नवम्बर 1956
❍ क्षेत्रफल - 2,40,928 किमी²
❍ ज़िले - 75
❍ तहसीलों की संख्या- 332
❍ सम्भागों की संख्या- 18
❍ घनत्व - 829 /किमी²
❍ राजभाषा - हिन्दी, उर्दू
❍ सबसे बड़ा शहर - कानपुर
❍ भाषा- हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा)
❍ राजकीय पक्षी- सारस या क्रौँच
❍ राजकीय पेड़- अशोक
❍ राजकीय पुष्प- पलाश
❍ राजकीय चिन्ह- मछली एवं तीर कमान
❍ सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार
❍ राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल
❍ मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ (भाजपा)
❍ विधानमण्डल - द्विसदनीय
❍ विधान परिषद - 99+1 सीटें
❍ विधान सभा - 403+1 सीटें
❍ भारतीय संसद -
राज्य सभा -31 सीटें
लोक सभा - 80 सीटें
❍ उच्च न्यायालय - इलाहाबाद (खण्डपीठ- लखनऊ)
❍ डाक सूचक संख्या - 20 से 28
❍ वाहन अक्षर - UP
❍ आइएसओ - 3166-2 IN-UP

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

मध्यप्रदेश हाईस्कूल परिणाम ( रिजल्ट ) देखें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हाईस्कूल अंध मूक बधिर श्रेणी परीक्षा, DPSE परीक्षा 2020 एवं शारीरिक पत्रोपाधि परीक्षा के परीक्षा परिणाम 4 जुलाई की दोपहर 12 बजे घोषित हुआ ।

रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
http://mpresults.nic.in/mpbse/Xhsc-20/X_class_20.htm

1. पहले अपना एप्लीकेशन नंबर ( आवेदन क्रमांक )  डालें।
2. रोल नंबर ( अनुक्रमांक ) भरे।
3. Submit पर क्लिक करें ।
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा ।



गुरुवार, 2 जुलाई 2020

बैंकों के मुख्यालय याद रखने की ट्रिक

🏆 भारत में बैंकों के मुख्यालय को याद करने का एक आसान तरीका


1. सभी बैंक जिनके नाम के अंत में 'बैंक ऑफ इंडिया' है , उनका मुख्यालय मुंबई में है।

बैंक ऑफ इंडिया - मुंबई
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - मुंबई
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक - मुंबई
भारतीय स्टेट बैंक - मुंबई
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - मुंबई
भारतीय रिजर्व बैंक - मुंबई


2.  जिन बैंकों की शुरुआत में 'इंडियन' हैं, उनका मुख्यालय चेन्नई में है।

इंडियन बैंक - चेन्नई
इंडियन ओवरसीज बैंक - चेन्नई


3.  यदि बैंक का नाम  उनके नाम के "भीतर" पंजाब" से शुरू होता है, तो उनका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

पंजाब नेशनल बैंक - नई दिल्ली
पंजाब एंड सिंध बैंक - नई दिल्ली