रविवार, 19 अप्रैल 2020

सादृश्यता परीक्षण ( रीजनिंग )

मानसिक योग्यता परीक्षण(सादृश्यता)

प्रश्न=01. जिस प्रकार ‘इंतजार’ का संबंध ‘उबन’ से है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ का संबंध किससे है?
अ) पुस्तक से
ब) स्कूल से
स) पाठ्यक्रम से
द) ज्ञान-वर्धन से
👉(द)
*हल:-* जिस प्रकार ‘इंतजार’ करने पर ‘उबन’ होती है, उसी प्रकार ‘शिक्षा’ ग्रहण करने पर ‘ज्ञान-वर्धन’ होता है।

प्रश्न=02. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*विम्बलडन-ट्राॅफी : टेनिस :: वाकर कप : ?*
अ) गोल्फ
ब) कुश्ती
स) बाॅक्सिंग
द) घुड़दौड़
👉(अ)
*हल-* ‘बिम्बलडन ट्राॅफी’, टेनिस की एक प्रतियोगिता है, उसी प्रकार ‘वाकर कप’, गोल्फ की एक प्रतियोगिता है।

प्रश्न=03. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा ?
*JPLM : NTPQ :: BKLO : ❓*
अ) DOPS
ब) FOPS
स) FOQR
द) FRPS
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार, उसी प्रकार,
J (+4)→ N B (+4)→ F
P (+4)→ T K (+4)→ O
L (+4)→ P L (+4)→ P
M (+4)→ Q O (+4)→ S

प्रश्न=04. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा ?
*25 : 630 :: 10 : ❓*
अ) 105
ब) 47
स) 18
द) 27
👉(अ)
*हल-*
(25 × 25) + 5 = 630
(10 × 10) + 5 = 105.

प्रश्न=05. ‘8’ का ’16P’ से और ‘6’ का ’12L’ से जो संबंध है वही संबंध ’11’ का …………….. से है।
अ) 22 R
ब) 22 K
स) 22 J
द) इनमें से कोई नहीं
👉(द)
*हल-*  8 × 2 = 16 एवं
(अंग्रेज़ी वर्णमाला में P का स्थान 16वां है।)
6 × 2 = 12 एवं L
(अंग्रेजी वर्णमाला में L का स्थान 12वां है।)
अतः 11 × 2 = 22 एवं V
(अंग्रेज़ी वर्णमाला में V का स्थान 22 वां है।)

प्रश्न=06. जिस प्रकार ‘b’ का संबंध ‘doubt’ से है, उसी प्रकार ‘h’ का संबंध किससे है?
अ) house
ब) honest
स) hope
द) inhibit
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार अक्षर ‘b’ का उच्चारण ‘doubt’ शब्द में नहीं किया जाता है।, उसी प्रकार अक्षर ‘h’ का उच्चारण शब्द honest में नहीं किया जाता है।
अतः ? ⇒ honest

प्रश्न=07. जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का संबंध ‘निर्गम’ से है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का संबंध किससे है?
अ) झूठ
ब) विश्वासघात
स) बेईमानी
द) सत्य
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार ‘प्रवेश’ का विपरीत ‘निर्गम’ होता है, उसी प्रकार ‘निष्ठा’ का विपरीत ‘विश्वासघात’ होता है।
अतः, ❓ ⇒ विश्वासघात

प्रश्न=08. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘OFTEN : FOTNE’ के समान है?
अ) HEART : TRAHE
ब) OPENS : SNEOP
स) RISKY : IRSYK
द) FIRST : IFRST
👉(स)

प्रश्न=09. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*टका : बांग्लादेश :: लीरा : ❓*
अ) कंबोडिगा
ब) इटली
स) भारत
द) पाकिस्तान
👉(ब)
*हल-* ‘टका’, बंगलादेश की मुद्रा है, उसी प्रकार ‘लीरा’, इटली की मुद्रा है।
अतः, ? ⇒ इटली

प्रश्न=10. निम्नलिखित में किस जोडे का संबंध ‘तमाशा : हँसी’ के समान है ?
अ) घबराहट : निराशा
ब) प्रकार : भेद
स) व्यंग्य : क्रोध
द) डर : बेचैनी
👉(द)
*हल-* तमाशा में हँसी आती है, डर से बेचैनी होती है

प्रश्न=11. दिये गए विकल्पों में से कौन प्रश्नवाचक स्थान पर आएगा?
*पायरिया : दाँत :: ट्रकोमा : ❓*
अ) कान
ब) त्वचा
स) नाम
द) आँख
👉(द)
*हल-* ‘पायरिया’, ‘दाँत’ की एक बीमारी है, उसी प्रकार ‘ट्रकोमा’, ‘आँख’ की एक बीमारी है।
अतः, ? ⇒ आँख

प्रश्न=12. दिए गए विकल्पों में से एक शब्द का चयन करें जो समान समूह के अन्तर्गत आता हो:
*Clutch, Brake, Horn, ❓*
अ) Stand
ब) Steering
स) Car
द) Accident
👉(ब)
*हल-* जिस प्रकार Clutch, Brake, Horn किसी गाड़ी के अभिन्न अंग हैं उसी प्रकार Steering गाड़ी का अभिन्न अंग होते है।

📝📝📝📝📝📝📝📝

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें