--------विभाज्यता के नियम-------
1)विभाज्यता 2 से :- यदि किसी संख्या के इकाई का अंक 0,2,4,6,8 हो तो वह संख्या 2 से विभाजित होगी।
जैसे- 20,74 आदि।
2)विभाज्यता 3 से :- यदि किसी संख्या के सभी अंको का योग 3 से विभाजित हो तो वह संख्या 3 से विभाजित होगी।
जैसे- 123,222 आदि।
123 के अंको 1+2+3 का योग 6 है ।संख्या 6,3से विभाजित है ।अतः123 संख्या 3 से विभाजित होगी।
3)विभाज्यता 4 से :- यदि किसी संख्या के अंतिम दो अंक 4 से विभाजित या शून्य हो तो वह संख्या 4 से विभाजित होगी। जैसे- 100,132आदि।
4)विभाज्यता 5 से : - यदि किसी संख्या के इकाई का अंक 0 या 5 हो तो वह संख्या 5 से विभाजित होगी।
जैसे- 75,280 आदि।
5)विभाज्यता 6 से :- यदि कोई संख्या 2 और 3 दोनो से विभाजित हो तो वह संख्या 6 से विभाजित होगी।
जैसे- 342,594 आदि।
6)विभाज्यता 7 से :- संख्या के इकाई के अंक को हटाकर,हटाये गये अंक को दुगुना करके शेष संख्या में से घटाने पर यदि शेष संख्या 7 से विभाजित हो तो वह संख्या 7 से विभाजित होगी।
जैसे- 343,546आदि।
संख्या 343 में इकाई का अंक 3 को हटाकर,3का दुगना 6 को,शेष संख्या 34 में से 6 को घटाने पर 28 शेष बचता है। संख्या28 ,7 से विभाजित है अतः संख्या 343 भी 7 से विभाजित होगी।
7)विभाज्यता 8 से : - यदि किसी संख्या के अंतिम तीन अंक 8 से विभाजित या शून्य हो तो वह संख्या 8 से विभाजित होगी।
जैसे- 1000,3672 आदि।
8)विभाज्यता 9 से :- यदि किसी संख्या के सभी अंको का योग 9 से विभाजित हो तो वह संख्या 9 से विभाजित होगी।
जैसे- 144,675आदि।
संख्या 675 के अंको का योग 6+7+5=18 है। संख्या 18,9 से विभाजित है ।अतः संख्या 675 भी 9 से विभाजित होगी।
9)विभाज्यता 10 से : - यदि किसी संख्या के इकाई का अंक 0 हो तो वह संख्या 10 से विभाजित होगी।
जैसे- 100,30,460 आदि।
10) विभाज्यता 11 से :- यदि संख्या में इकाई की ओर से सम स्थानो के अंको का योग तथा विषम स्थानो के अंको के योग का अंतर शून्य [0] हो या 11 से विभाजित हो तो संख्या 11 से विभाजित होगी।
जैसे- 121,1331,154 आदि।
11) विभाज्यता 12 से :- यदि कोई संख्या 3 और 4 दोनो से विभाजित हो तो वह संख्या 12 से विभाजित होगी ।
जैसे --- 144,156,468 आदि।
12) विभाज्यता 25 से :- यदि किसी संख्या के अंतिम दो अंक 25 से विभाजित हो तो वह संख्या 25 से विभाजित होगी।
जैसे--- 275,825,9625 आदि।

क्या 7 की कोई सरल नियम है विभाज्यता की
जवाब देंहटाएंजी कुछ नियम है । शाम तक आपको अपडेट मिल जाएगी ।
हटाएंअपने दोस्तों को भी शेयर करें ।
धन्यवाद ।